फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिम्नास्टिक में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, नवीन ने दो स्पर्धाओं में मारी बाजी

Mon, 31 Aug 2026 02:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को जिलास्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके साथ 14 वर्षीय बालकों की स्कूली हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल, जिलास्तरीय टेबल टेनिस व फुटबॉल, बास्केटबॉल और बैडमिंटन के मैत्री मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

जिम्नास्टिक के बालक वर्ग की फ्लोर एक्सरसाइज में नवीन प्रथम, रिषभ यादव द्वितीय और कार्तिक सिकरवार तृतीय रहे। पॉमेल हॉर्स में वरदान राठी प्रथम, अथर्व श्रीवास्तव द्वितीय, ओजस्वी शर्मा तृतीय रहे। स्टील रिंग्स में अनमोल प्रथम, धैर्य शिवहरे द्वितीय और दर्श गुप्ता तृतीय रहे। वॉल्टिंग टेबल में भविष्य प्रथम, साहिल कुमार द्वितीय और कार्निक जैन तृतीय रहे।
पैरलल बार्स में रजनीश चौहान प्रथम, प्रणव सेंगर द्वितीय और धृतिक तृतीय रहे। हॉरिजॉन्टल बार में नवीन प्रथम, सुमित सिकरवार द्वितीय और दक्ष गर्ग तृतीय रहे। बालिका वर्ग की फ्लोर एक्सरसाइज में मिस्टी चौधरी प्रथम, कामाक्षी द्वितीय और मिसिता तृतीय रहीं। अनईवन बार्स में आराध्या प्रथम, उत्कृष्टा द्वितीय और छानी तृतीय रहीं। वॉल्टिंग टेबल में अनिका प्रथम, आराध्या पासवान द्वितीय और अविका तृतीय रहीं। बैलेंसिंग बीम में मानवी प्रथम, अंशिका चौधरी द्वितीय और नित्या तृतीय रहीं। जिम्नास्टिक के निर्णायक राजेश यादव, जावेइ, रामप्रवेश दुबे, अभय और केशव रहे।
विज्ञापन

वहीं, 14 वर्षीय बालकों की स्कूली हॉकी प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में स्टेडियम इलेवन ने पुलिस मॉडर्न स्कूल को 2-0 से हराया। स्टेडियम की ओर से अनुराग और धारा सिंह ने गोल किए। दूसरे सेमीफाइनल में कैंट इंटर कॉलेज ने छावनी परिषद स्कूल को 1-0 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। एकमात्र गोल अनुराग ने किया। फाइनल 31 अगस्त को स्टेडियम इलेवन और कैंट इंटर कॉलेज के बीच होगा। हॉकी मुकाबलों में निर्णायक प्रशांत शुक्ला, पूजा, आरती, आशा, विनय कुमार और मधु रहे।
टेबल टेनिस बालक एकल वर्ग में हर्षित धाकड़ विजेता और अनिकेत उपविजेता रहे। युगल में हर्षित धाकड़-तनिष्क की जोड़ी विजेता व मोहन-अनिकेत की जोड़ी उपविजेता रही। बालिका एकल में एकता विजेता और महक उपविजेता रहीं। युगल में गौरवी-स्नेहा की जोड़ी विजेता व दक्षिता-अंशिता की जोड़ी उपविजेता रही। निर्णायक साहिल कुमार, वैभव पटेल, हर्षित, वेद यादव और रिषभ विश्वकर्मा रहे। पुरस्कार वितरण 31 अगस्त को शाम चार बजे किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें