फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा की नई टाउनशिप: सेक्टर दो और तीन में 600 भूखंड, जानें कब शुरू हो रही बुकिंग

Mon, 15 Sep 2025 07:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा की नई लाउनशिप के सेक्टर दो और तीन के लिए बुकिंग शुरू होने जा रही हैं। एडीए वेबसाइट या जनहित पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण होंगे। 29,500 रुपये प्रति वर्गमीटर भूखंड की दर तय की गई है।
विज्ञापन
आगरा की नई टाउनशिप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ग्वालियर हाईवे स्थित ककुआ और भांडई में विकसित हो रही अटलपुरम टाउनशिप में सेक्टर-1 के बाद अब सेक्टर-2 व 3 में 600 से अधिक भूखंडों की बुकिंग 29 सितंबर से शुरू होगी। 29 सितंबर को सूरसदन में सेक्टर-1 में 322 भूखंडों का लॉटरी ड्राॅ से आवंटन होगा। इसके लिए 1842 आवेदन आए हैं। उसी दिन सेक्टर-2 व 3 के बुकिंग भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5 अगस्त को 138 हेक्टेयर में विकसित हो रही अटलपुरम टाउनशिप को लाॅन्च किया था। 8 अगस्त से 8 सितंबर तक सेक्टर-1 में 322 भूखंडों के लिए बुकिंग खोली गई थी। जहां सेक्टर-1 में भूखंड आवंटन होंगे, वहीं सेक्टर- 2 व 3 के लिए पंजीकरण भी शुरू हो जाएंगे।

आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने बताया कि सेक्टर-2 व 3 में भूखंडों की बिक्री के लिए 29 सितंबर से पंजीकरण खुलेंगे। एडीए वेबसाइट या जनहित पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण होंगे। 29,500 रुपये प्रति वर्गमीटर भूखंड की दर तय की गई है। पंजीकरण के समय भूखंड मूल्य की 10 प्रतिशत जमानत राशि खरीदार को जमा करानी होगी। ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी सहित चार श्रेणियों में 50 से लेकर 150 वर्गमीटर तक के भूखंड उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें