फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल इनोवेशन मिशन से निखारेंगे जाएंगे बाल वैज्ञानिक

Mon, 13 Jun 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
अटल इनोवेशन मिशन से निखारेंगे जाएंगे बाल वैज्ञानिक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सीबीएसई के 500 स्कूलों में लैब स्थापित करने की योजना 
विज्ञापन

लैब बनाने से लेकर संचालन के लिए दिए जाएंगे 20 लाख रुपये
 
माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए नीति आयोग ने अटल इनोवेशन मिशन (एआईएम) के तहत देश के 500 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के स्कूलों में लैब स्थापित करने की योजना बनाई है। इसको ‘अटल टिंकरिंग लेबोरेटरीज’ नाम दिया गया है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों का विज्ञान के प्रति झुकाव बढ़ाना और उनमें वैज्ञानिक सोच पैदा करना है। 
 सीबीएसई की ओर से संचालित सरकारी विद्यालयों में 25 फीसदी लैब स्थापित की जाएंगी। इसमें विद्यार्थियों को साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग एंड मैथमेटिक्स (एसटीईएम) की मूलभूत अवधारण को समझने में आसानी होगी। विद्यार्थी अपने इनोवेटिव विचार पर काम कर सकेंगे और सीख सकेंगे। इसके तहत देश के 10 लाख विद्यार्थियों को जोड़ने की योजना है। कक्षा छह से आठ तक के स्कूलों में लैब की स्थापना की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  एआईएम के तहत स्कूल में लैब की स्थापना के लिए 10 लाख रुपये दिए जाएंगे। पांच वर्ष तक लैब के रखरखाव और संचालन के लिए भी 10 लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं ‘अटल टिंकरिंग लेबोरेटरीज’ क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं, प्रदर्शनी, वर्कशॉप आदि का भी आयोजन कराएगी। 

स्कूल 17 जून तक कर सकते हैं आनलाइन आवेदन
स्कूल ‘अटल टिंकरिंग लेबोरेटरीज’ के लिए 17 जून तक www.niti.gov.in/content/atal-tinkering-laboratories पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें