फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य ने किया कार्यालय का निरीक्षण, दिए निर्देश

विज्ञापन
कार्यालय में निरीक्षण के दौरान मौजूद साहयक आयुक्त खाद्य अखिलेश कुमार - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। सहायक आयुक्त खाद्य आगरा ने मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिक से अधिक खाद्य कारोबारियों का पंजीकरण कराने के साथ ही लगातार अभियान चलाते हुए नमूने लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य आगरा अखिलेश कुमार गुप्ता ने कार्यालय निरीक्षण के दौरान अभिलेख चेक किए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारियों की व्यक्तिगत पत्रावली बनाई जाए। उन्होंने सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को सर्वेक्षण कर खाद्य पदार्थ विक्रेताओं का डाटा तैयार करने के लिए कहा।
लगातार नमूने लेकर जांच कराने और लोगों को मिलावट के प्रति जागरूक करने के निर्देश भी दिए। सहायक आयुक्त खाद्य ने सभी खाद्य पदार्थ विक्रेताओं के पंजीकरण कराने के भी निर्देश दिए। बैठक में अभिहित अधिकारी डॉ. टीआर रावत, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर पटेल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसबी सिंह, डॉ. राजीव कुमार, डीके वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें