फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव की तैयारियों में कार्यकर्ता जुटें: विनीता

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कांग्रेस की संगठन सृजन अभियान की बैठक मंगलवार को विकास खंड कुरावली के गांव रसेमर, थोरवा, ईसई मांझपाटी में हुईं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा विधानसभा चुनाव 2022 और पंचायत चुनाव के लिए कार्यकर्ता जुटें। बूथ स्तर तक कमेटी गठित की जाएं। गांव-गांव जाकर कार्यकर्ता भाजपा सरकार की नाकामियां जनता को गिनाएं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा भाजपा सरकार समाज को तोड़ रही है। किसान आंदोलन को लेकर सरकार की उदासीनता से किसानों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। किसान के हित के लिए सरकार के पास कोई योजना नहीं है। तीनों कृषि कानूनों से किसान का कोई भला होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा किसान कानून का लाभ पूंजीपतियों को ही मिलेगा।
दो महीने से मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों की बात सुनने के बजाए केंद्र सरकार मनमानी कर रही है। कांग्रेस अभियान चलाकर सरकार की नाकामियों को गिनाएगी। फरीद अली, विकास गौतम, संकोच गौड, मनोज शाक्य, कैलाश उपाध्याय, चंद्रप्रकाश दुबे, वाजिद अली, शाहबुद्दीन, शरद कश्यप, सर्वेश लोधी, पंकज सक्सैना, नरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, धारम सिंह, प्रियांक यादव, रजनीश कठेरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें