फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: सरकारी गाड़ी में कुत्ते की फोटो खींचने पर सहायक नगर आयुक्त का युवक से हुआ विवाद, मामला हो रहा वायरल

Fri, 30 Sep 2022 07:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

आरोप है कि सहायक नगर आयुक्त ने फोटो खींचने पर युवक से अभद्रता की। शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने दो वरिष्ठ अधिकारियों की कमेटी गठित कर तीन दिन में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। 
विज्ञापन
सरकारी गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में सरकारी गाड़ी में कुत्ते को लेकर जा रहे सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल का फोटो खींचने को लेकर विवाद हो गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया। ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट, नरेंद्र भारद्वाज व अन्य ने जिलाधिकारी पुलकित खरे, विधायक पूरन प्रकाश व ठाकुर मेघ श्याम सिंह  से मुलाकात कर सहायक नगर आयुक्त की शिकायत की है।  
विज्ञापन


बृहस्पतिवार करीब 1 बजे सहायक नगर आयुक्त अपनी सरकारी गाड़ी से आए थे। इसमें एक कुत्ता भी बैठा था, तभी एक युवक ने गाड़ी का एक फोटो ले लिया गया। आरोप है कि सहायक नगर आयुक्त ने इस युवक से अभद्रता की। शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने दो वरिष्ठ अधिकारियों की कमेटी गठित कर तीन दिन में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। 

उधर, सहायक नगर आयुक्त का कहना है कि वे कुछ माह पहले पकडे़ कुत्ते और दो बिल्ली के बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए वेटरनेरी यूनिवर्सिटी स्थित हॉस्पिटल ले गए थे। यहां से लौटते वक्त सिविल लाइन क्षेत्र में एक युवक फोटो खींचने और वीडियो बनाने लगा। वह इस स्थिति में उनके घर तक आ गया। उनके साथ उनकी पत्नी भी थीं। जब युवक को रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगा। उसे कुछ दूरी पर पकड़ लिया गया। बाद में उसने अपना परिचय एक पत्रकार के रूप में दिया। इस मामले में उन्होंने सदर थाना में तहरीर दे दी है। एसपी सिटी एमपी सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें