फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur Crime: नगर निगम के सहायक अभियंता पर हमला, कार के शीशे तोड़े

Thu, 22 Dec 2022 07:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

सहायक अभियंता ने बताया कि एमएसजे कॉलेज के पास दो युवक बाइक पर आए और उनकी गाड़ी के आगे बाइक लगा दी और बाइक में टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी। सरकारी फाइलों को फाड़ते हुए गाड़ी के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन
मारपीट। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर में महारानी श्री जया कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री की सभा के लिए बन रहे पांडाल में ड्यूटी कर लौट रहे नगर निगम के सहायक अभियंता राधेश्याम गुर्जर पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने हड़ताल कर दी है। अधिकारियों ने समझाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने मानने से इन्कार कर दिया। 

विज्ञापन

गिरफ्तारी की मांग 

कर्मचारी जुलूस के रूप में पैदल एसपी कार्यालय व जिला कलक्टर के कार्यालय पर पहुंचे। वहां ज्ञापन देकर आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। 24 घंटे के अंदर कार्रवाई न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी। 

ये है मामला 

नगर निगम के सहायक अभियंता राधेश्याम गुर्जर निवासी गांव सिंघाड़ा, बयाना मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में लगे हुए हैं। 21 दिसंबर की शाम सात बजे कॉलेज ग्राउंड से ड्यूटी कर निजी कार से अनिरुद्ध नगर स्थित घर जा रहे थे। एमएसजे कॉलेज के पास दो युवक बाइक पर आए और उनकी गाड़ी के आगे बाइक लगा दी और बाइक में टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी। सरकारी फाइलों को फाड़ते हुए गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। साथ ही जेब में रखी नकदी भी लूट कर ले गए।

दर्ज हुआ मुकदमा 

 मथुरा गेट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नामजद आरोपियों के घर पर भी दबिश दी गई है। एसपी श्याम सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें