फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नकली मोबिल ऑयल बनाने वाले गैंग की संपत्तियां होंगी कुर्क, DM ने दिए ये निर्देश

Tue, 22 Nov 2022 03:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

सितंबर 2020 में पुलिस ने थाना छत्ता स्थित जीनखाना की गली में नासिर के मकान में छापा मारा था। जहां 40 से अधिक कार्टन में ब्रांडेड मोबिल ऑयल कंपनियों के स्टीकर, सीलिंग टेप, ढक्कन, ड्रिल व पैकिंग मशीन व अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की गई थी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी नवनीत चहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में ब्रांडेड कंपनियों का नकली मोबिल ऑयल बनाकर बेचने वाले गैंग की संपत्तियां कुर्क होंगी। सोमवार को जिलाधिकारी नवनीत चहल ने निर्देश दिए हैं। सितंबर 2020 में पुलिस ने थाना छत्ता क्षेत्र स्थित दरगाह वाली गली, जीनखाना में फैक्टरी पकड़ी थी। 27 लोगों के विरुद्ध गैंगस्टर में कार्रवाई की गई। अपराध की कमाई से आरोपियों ने करीब 16 करोड़ रुपये की संपत्तियां बनाई हैं।

विज्ञापन


जिलाधिकारी नवनीत चहल ने बताया कि नकली मोबिल ऑयल गैंग के सदस्यों की संपत्तियां चिह्नित कर ली गई हैं। कुछ आरोपियों की संपत्तियां कुर्क भी की गई हैं। बाकी आरोपियों की संपत्तियों को जल्द कुर्क किया जाएगा। सितंबर 2020 में पुलिस ने थाना छत्ता स्थित जीनखाना की गली में नासिर के मकान में छापा मारा था। जहां 40 से अधिक कार्टन में ब्रांडेड मोबिल ऑयल कंपनियों के स्टीकर, सीलिंग टेप, ढक्कन, ड्रिल व पैकिंग मशीन व अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की गई थी। गुड्डू उर्फ बतिया, नासिर, सन्नो, बारी भाई, वसीम सहित 27 लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी, ट्रेड मार्क और कॉपीराइट एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

ये भी पढ़ें - Ayushi Murder: मुखाग्नि देते हुए टूट गया पिता, पछतावा बहुत, काश फिर जिंदा हो जाए आयुषी...

दो साल से अधर में कार्रवाई

नकली मोबिल आयल बनाने वाला गैंग सिर्फ ब्रांडेड कंपनियों के नकली पैकिंग ही नहीं करता था बल्कि नकली स्टीकर, ढक्कन और सीलिंग टेप की बिक्री भी करता था। तत्कालीन डीएम प्रभु एन सिंह और एसएसपी बबलू कुमार ने गैंग का पर्दाफाश कराया था। हालांकि पिछले दो साल से कार्रवाई ठप है। स्थानीय पुलिस पर भी गैंग से मिलीभगत के आरोप हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें