फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मोटा संकिसा मार्ग पर डामरीकरण शुरू

Sun, 28 Apr 2024 10:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मोटा से संकिसा जाने वाले मार्ग पर डामरीकरण शुरू हो गया है। यह मार्ग आलीपुर खेड़ा होकर संकिसा तक जाता है। फर्रुखाबाद जिले में आने वाला संकिसा बौद्ध अनुयायियों के लिए आस्था का स्थल है। इस मार्ग पर हमेशा आवागमन रहता है।
विज्ञापन


बेवर से एक मार्ग मोटा होकर आलीपुर खेड़ा होते हुए संकिसा तक जाता है। संकिसा में बौद्ध धर्म को मानने वाले लोग बड़ी संख्या में जाते हैं। इस मार्ग पर हालांकि परिवहन की सुविधा तो नहीं है, लेकिन संकिसा के बौद्ध धर्म के आस्था का स्थान होने के कारण बउ़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। यह मार्ग लंबे समय से बदहाल चल रहा था। लोक निर्माण विभाग ने इस मार्ग पर काम शुरू कराया है। इस मार्ग का डामरीकरण करने के साथ ही मरम्मत भी की जा रही है।

लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर रात दिन वाहनों का आवागमन रहता है। किसान अपनी फसल बेचने के लिए रोजाना इसी मार्ग से जाते हैं। छात्र छात्राएं स्कूल जाने के लिए इसी मार्ग से गुजरते हैं। मार्ग खराब होने से उनको परेशानी का सामना करना पड़ता था। बारिश के दिनों में मार्ग पर आने जाने में परेशानी और बढ़ जाती थी। मार्ग का डामरीकरण होने से परेशानी कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें