फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सफाई कर्मियों की मनमानी से गंदगी की समस्या बरकरार

Sun, 28 Apr 2024 10:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर पालिका के वार्ड नंबर 20 कटरा के वाशिंदे गंदगी और पानी समस्या से जूझ रहे हैं। सफाई नहीं होने से सड़क किनारे कूड़े के ढेर जमा रहते हैं। वार्ड में रहने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


वार्ड में पेयजल आपूर्ति टंकी से होती है। टंकी के पानी की आपूर्ति बाधित रहती है। हैंडपंपों में रसूखदार लोगों ने सबमर्सिबल डालकर पानी की आपूर्ति रोक दी है। लोगों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा वार्ड की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है।
चेयरमैन वार्ड के लोगों की समस्याओं को जानने के लिए वार्ड में नहीं आते हैं। शिकायतों के बाद भी समस्याओं का समाधान कराने के लिए नगर पालिका पहल नहीं करती है। सफाई कर्मचारियों पर नगर पालिका का कोई भी अंकुश नहीं है। सफाई करने के बाद सड़क किनारे सफाई कर्मचारी गंदगी जमा करते हैं। नालियों की भी सही तरीके से सफाई नहीं की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें