1980 के दशक में रॉक आर्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के सचिव डॉ. गिरिराज कुमार ने इन पेंटिंग पर रिपोर्ट प्रकाशित की थी। रसूलपुर में 12, जाजौली में आठ, पतसाल में चार और मदनपुरा में तीन रॉक शेल्टर्स में पेंटिंग हैं। इन पेटिंग्स में पेड़-पौधों, पशु समूह, नृत्य, हथियारों का चित्रण किया गया है। दांत वाले हाथी, नील गाय, सांड इन पेंटिंग्स में प्रदर्शित हैं।
World Psoriasis Day 2022: बेहद गंभीर बीमारी है सोरायसिस, त्वचा से उतरते हैं आलू की तरह छिलके
अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि फतेहपुर सीकरी के गांवों की पहाड़ियों में रॉक पेंटिंग को संरक्षित करने का प्रस्ताव तैयार हो गया है। राजस्व रिकार्ड और ऑनसाइट वेरीफिकेशन का काम जारी है। यह पूरा होते ही प्रारंभिक अधिसूचना के लिए भेज दिया जाएगा।