फिरोजाबाद के जसराना का रहने वाला युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह दिल्ली में रहकर परचून की दुकान चलाता था। वह अपनी बहनों से तिलक कराने दिल्ली बाइक से जा रहा था। शुक्रवार को शव जसराना के गांव नगला इमलिया पहुंचा तो चीत्कार मच गई। चार वर्ष पहले युवक के भाई की दिल्ली जाते समय ट्रेन से कटकर मृत्यु हुई थी।
थाना जसराना के गांव नगला इमलिया निवासी सुनील (31) दिल्ली के आलीगांव में परचून की दुकान करता था। दिवाली पर वह अपने माता-पिता से मिलने गांव में आया था। वह दिल्ली में रहने वाली अपनी बहनों से तिलक कराने बाइक से जा रहा था। जेवर के पास युवक की बाइक किसी वाहन की चपेट में आ गई। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में पहुंचा।
मां का रो-रोकर बुराहाल
मृतक की पत्नी नीलम का जहां रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं दो वर्ष की पुत्री के लालन-पालन की चिंता सताने लगी है। ग्रामीणों ने बताया चार वर्ष पूर्व सुनील के भाई गौरव की दिल्ली जाते समय ट्रेन से कटकर मृत्यु हो चुकी है। शिवदयाल के दो पुत्र एवं दो पुत्री थे। दोनों पुत्रों की मौत के बाद माता-पिता का बुरा हाल है।