फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: दिवाली से पहले घुल रही रिश्तों में मिठास, गिले-शिकवे भूल दंपती हुए साथ

Fri, 21 Oct 2022 01:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आशा ज्योति केंद्र की काउंसलर अर्सी नाज ने बताया कि इस महीने रिश्तों में सुलह की सबसे बड़ी वजह करवाचौथ त्योहार था, अब दिवाली के लिए भी ऐसा हो रहा है।
विज्ञापन
couple demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहार में अपनों का साथ हो तो खुशियां दोगुनी हो जाती हैं। ऐसा आभास कर रूठे पति-पत्नी भी गिले शिकवे दूर कर रिश्तों की डोर मजबूत कर रहे हैं। करवाचौथ के बाद अब दिवाली इसकी एक वजह बना है। आशा ज्योति केंद्र की काउंसलर अर्सी नाज ने बताया कि इस महीने रिश्तों में सुलह की सबसे बड़ी वजह करवाचौथ त्योहार था, अब दिवाली के लिए भी ऐसा हो रहा है। दोनों त्योहार के बीच अब तक 11 दंपती ने सुलह की है। वहीं परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी कमर सुल्ताना ने बताया कि रूठे दंपती में किसी की ससुराल में पहली दिवाली है तो किसी के बच्चों की पहली दिवाली। ऐसे लोग साथ में त्योहार मनाना चाहते हैं। 

केस-1
विज्ञापन

पहली दिवाली पर मनाकर ले गया

कमला नगर निवासी युवती की शादी 11 महीने पहले जयपुर के युवक के साथ हुई थी। युवती ने बताया कि शादी के बाद से ही झगड़े होने शुरू हो गए। तीन माह से मायके में रह रही थी। मामला युवती की शिकायत के बाद आशा ज्योति केंद्र तक पहुंच गया था। वहां हुई काउंसिलिंग में दिवाली का त्योहार साथ में मनाने के लिए दंपती राजी हो गए। पति मनाकर पत्नी को साथ ले गया। 

केस-2
बेटे की पहली दिवाली मनाएंगे घर

किरावली की एक युवती की शादी 3 साल पहले शाहगंज निवासी युवक के साथ हुई थी। एक बेटा है। युवती ने बताया कि पति आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं। वह तीन महीने से मायके में रह रही है। परिवार परामर्श केंद्र में इसकी शिकायत के बाद काउंसिलिंग की गई। बेटे की पहली दिवाली है, इस वजह से समझौता हुआ और पति, पत्नी को घर ले गया।  

विज्ञापन

केस-3
सास और पति ले गए घर

एत्मादौला की रहने वाली युवती की शादी एक साल पहले थानाक्षेत्र के ही युवक के साथ हुई थी। युवती ने बताया कि उसके ससुराल वाले उसे परेशान करते हैं और पति भी कोई बात नहीं मानता है। वह ससुराल में नहीं रहना चाहती। आशा ज्योति केंद्र में काउंसिलिंग के दौरान बहू को दिवाली पर मनाकर घर ले जाने के लिए सास और पति दोनों आए। काउंसलर के समझाने पर मामला सुलझा और दंपती साथ रहने की बात कर गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें