फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: क्रॉस कंट्री दौड़ में अरविंद और प्रीती ने मारी बाजी

Fri, 03 Oct 2025 01:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 12 बाजार में एक दुकान पर बिक्री के लिए सजे डिजाइनर करवा। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला खेल कार्यालय ने पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में बालक-बालिका क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। बालक वर्ग में अरविंद कुमार और बालिका वर्ग में प्रीती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग में अरविंद कुमार ने पहला, अंकित कुमार ने दूसरा, नारायण ने तीसरा, शांतनु ने चौथा, पंकज ने पांचवां और आशुतोष ने छठा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में प्रीती पहले, करिश्मा दूसरे, रीना तीसरे, रौनक चौथे, आरती पांचवें और साक्षी छठवें स्थान पर रहीं।
इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने हरी झंडी दिखाकर किया। क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार सिंह और क्रीड़ा अधिकारी साधना सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस दाैरान क्रिकेट प्रशिक्षक अमित यादव, एथलेटिक्स प्रशिक्षक सुरेंद्र यादव, वॉलीबॉल प्रशिक्षक इस्तिखार अहमद, हॉकी प्रशिक्षक संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें