05एमएनपी-08-पंजाबी कॉलोनी के गेट पर लोगों को लौटाते सीओ सिटी अभय नरायन राय
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। लॉकडाउन के बीच कुछ राहत मिली तो लोगों ने सारे नियम कायदे ताक पर रख दिए।
सोमवार को एसपी ने चेकिंग के दौरान एक कार से चार लोगों को पकड़ा। कोतवाली में सभी के विरुद्ध शासनादेश उल्लंघन व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई।
सोमवार को एसपी अजय कुमार निरीक्षण कर रहे थे तभी जेल तिराहा के पास एक काले
रंग की स्कार्पियो आती दिखाई दी। अधिकारी ने जब रोक कर पूछताछ की तो एक युवक उतर कर भागने लगा। पुलिस ने कार सवार सभी चार लोगों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने अपने नाम पंकज पुत्र संत कुमार निवासी गांव सुल्तानपुर कुर्रा, अनिल पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी नई बस्ती करहल, मंगल पुत्र श्याम लाल निवासी नगला खेड़ा और पवन निवासी ट्रांसपोर्ट नगर शहर कोतवाली बताया। कोतवाली पुलिस ने सभी के विरुद्ध धारा 144 उल्लंघन सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की।