फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस हजार के इनामी सहित तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
23एमएनपी-52 किशनी थाना पुलिस के साथ पकड़े गए युवक। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी)। थाना पुलिस ने बीस हजार रुपये के इनामी अपराधी सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक अपहरण के एक मामले में नामजद हैं।
विज्ञापन

थाना किशनी क्षेत्र के गांव भिटारा निवासी सतेंद्र कुमार का 27 फरवरी की शाम उसके चाचा दीप सिंह ने अपने साथियों की मदद से अपहरण किया था। ग्रामीणों और पुलिस के पीछा करने पर आरोपी सतेंद्र को समान गांव के पास कार से फेंककर फरार हो गए थे। सतेंद्र के पिता ईश्वर दयाल ने दीप सिंह सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

सोमवार को थानाध्यक्ष किशनी ओमहरि वाजपेयी ने पुलिस टीम के साथ खरगपुर गांव के पास से दीप सिंह को उसके साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवकों ने अपने नाम अरविंद निवासी बखतपुर एलाऊ, सनी उर्फ परितोष दुबे निवासी ओमनगर वंशीगोहरा थाना कोतवाली बताए। थानाध्यक्ष के अनुसार पकड़े गए अरविंद पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित है। उन्होंने बताया कि दीप सिंह के खिलाफ विभिन्न थानों में 11 और अरविंद के खिलाफ 17 मुकदमे पंजीकृत हैं। पकड़े गए युवकों के पास से एक कार और दो तमंचा बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें