फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी आईएएस बनकर अधिकारियों को धमकाने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के कई पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को वरिष्ठ आईएएस बनकर धमकाने वाला नटवर लाल पुलिस ने पकड़ लिया है। एसपी ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी दी। बताया कि आरोपी लखीमपुर खीरी का रहने वाला है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

एसडीएम भोगांव व तहसीलदार को 30 मई को किसी व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को वरिष्ठ आईएएस सुरेश चंद्रा बताया और एसडीएम पर रौब जमाया। नटवर लाल ने इसके अलावा कई प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को भी फोन पर धमकाया और दबाव बनाया। एसपी के संज्ञान में जब मामला आया तो उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए।
एसपी अशोक कुमार ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर नटवर लाल की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी दी। एसपी ने बताया कि तहसीलदार भोगांव अजीत कुमार की ओर से मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस की कई टीमें, सर्विलांस सेल खुद को प्रमुख सचिव राजस्व बताने वाले की तलाश कर रहा था। बृहस्पतिवार को पुलिस को सफलता हाथ लगी। सूरज कुमार पटेल निवासी मोहम्मदपुर थाना मोहम्मदी लखीमपुर खीरी को प्रभारी निरीक्षक भोगांव विजय गौतम ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से मोबाइल सिम आदि बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, वहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

-----
गैर जनपदों में फोन कर बनाया दबाव
सीओ भोगांव अमर बहादुर ने बताया कि पकड़ा गया सूरज कुमार पटेल एक शातिर है। जांच के दौरान पता चला है कि गैर जनपदों में भी उसने कई अधिकारियों को फोन कर अनावश्यक दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें