फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसंत हत्याकांड में चार आरोपी भेजे जेल

विज्ञापन
कुरावली पुलिस द्वारा पकड़े गए बसंत हत्याकांड के आरोपी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
कुरावली। मोहल्ला कुंवरपुर निवासी सराफ बसंत कुमार की दिनदहाड़े की गई हत्या के मामले में शनिवार को पुलिस ने चार आरोपियों को जेल भेज दिया है। एक आरोपी महिला अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला कुंवरपुर निवासी बसंत कुमार 10 सितंबर की दोपहर सब्जी मंडी की ओर जा रहे थे, तभी व्यापारिक प्रतिस्पर्धा और पारिवारिक विवाद को लेकर भांजों ने ईंट से कूचकर हत्या कर दी थी। मौके पर जमा भीड़ के उग्र होने पर आरोपी भागकर पास ही थाने में घुस गए थे। इस मामले में बहनोई राजेश, बहन उमा, भांजे धर्मेंद्र, शिवम और शिवशंकर को नामजद किया गया था।
उमा की गिरफ्तारी न होने व आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को मृतक के परिजनों ने शव थाने के सामने रखकर जाम लगाया था। शनिवार को पुलिस ने चार आरोपी राजेश, शिवम, धर्मेंद्र और शिवशंकर को जेल भेजा। प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार चौहान ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने हत्या की बात कबूल की है। इसके पीछे दुकान बंटवारे के रुपयों की रंजिश बताई है। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें