फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हलवाई हत्याकांड में पांचवा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के मोहल्ला खरगजीत नगर में हुए हलवाई हत्याकांड में शनिवार को पुलिस ने पांचवां आरोपी गिरफ्तार कर लिया। पूर्व में पुलिस चार आरोपियों को जेल भेज चुकी है। कुछ दिन पूर्व हलवाई की पीटकर हत्या कर दी गई थी। मामले में तीन नामजद सहित अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

मोहल्ला खरगजीत नगर स्थित किराए के मकान में रह रहा 40 वर्षीय सर्वेश दिवाकर हलवाई का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। रक्षाबंधन पर पत्नी बेटों के साथ मायके चली गई थी। इसके कुछ दिन बाद ही उसने 15 वर्षीय बेटी को भी पढ़ाई के लिए रिश्तेदारी में नोएडा भेज दिया था। इस बीच कुछ लोगों ने बेटी को बेच देने की अफवाह उड़ा दी थी। जिसके बाद पांच सितंबर की शाम नामजद लोगों ने उसकी बेरहमी से लात घूंसों से पिटाई की थी। अगले दिन जिला अस्पताल में सर्वेश की मौत हो गई थी।
घटना के बाद मृतक के भाई कमलेश ने साहुल जादौन, शिवाजी उर्फ शिवम, राजन व अन्य अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने साहुल जादौन, शिवाजी गौर, हृदेश मिश्रा और डिंपल सक्सेना को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शुक्रवार को एसपी अजय कुमार पांडेय ने प्रकाश में आए दो आरोपी राजन और तनु शर्मा की गिरफ्तारी पर 20-20 हजार का इनाम घोषित किया था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी राजन सक्सेना को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें