मास्क और उचित दूरी भी भूले लोग
जी-20 सम्मेलन के दौरान भी आगरा में दुनियाभर के लोग आएंगे। संक्रमण नियंत्रण के इंतजाम नजर नहीं आ रहे। कोविड व्यवहार का पालन नहीं हो रहा। मास्क, उचित दूरी और सैनिटाइजेशन नहीं हो रहा। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल का कहना है कि सरकार की गाइडलाइन का पालन कराया जा रहा है। कोरोना नियंत्रण के लिए लोग मास्क लगाएं। उचित दूरी रखें, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
'खुद बचाएं अपनी जान'
संक्रमण से बचने के लिए अब लोगों को स्वयं एहतियात बरतना होगा। जरा सी चूक बड़ी समस्या में बदल सकती है। प्रशासन और शासन से उम्मीद रखना भी उचित नहीं। आईएमए अध्यक्ष डॉ. ओपी यादव का कहना है कि बीमार बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। लोगों को खुद जागरूक होना पड़ेगा। तभी संक्रमण से बचा जा सकता है।