फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये भारतीय युवा बना एशिया का 'बेस्ट इंटरनेशनल स्टूडेंट', अमेरिका में लहराया परचम

Mon, 14 May 2018 10:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
अर्पित चतुर्वेदी- फाइल फोटो
विज्ञापन
यूपी के फिरोजाबाद के प्रमुख उद्योगपति एवं पूर्व नगर पालिका चेयरमैन अशोक चतुर्वेदी के पौत्र अर्पित चतुर्वेदी ने अमेरिका में सुहागनगरी के साथ देश का नाम रोशन किया है। 
विज्ञापन


अर्पित अमेरिका की प्रतिष्ठित कॉर्नेल यूनिवर्सिटी में एमपीए (मास्टर ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन) का कोर्स कर रहे हैं। यूनिवर्सिटी ने अर्पित को इस वर्ष एशिया का सर्वश्रेष्ठ इंटरनेशनल स्टूडेंट घोषित किया है। 

यूनिवर्सिटी ने अर्पित को 'द कार्नेल सेलिबर एशियन इंटरनेशनल स्टूडेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। अर्पित को एशिया का इतना बड़ा पुरस्कार और सम्मान मिलने पर परिवारीजनों में खुशी छा गई है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अर्पित चतुर्वेदी ने फिरोजाबाद के सेंटजोंस स्कूल और किड्स कार्नर स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा हासिल की है। इसके बाद उन्होंने पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज से एमबीए का कोर्स किया। 

अर्पित ने भारत सरकार की नेशनल फाउंडेशन फॉर कम्युनल हॉर्मनी के लिए काम किया। वो प्रमुख निर्यातक एवं कांग्रेस प्रवक्ता अतुल चतुर्वेदी एवं रचना चतुर्वेदी के पुत्र हैं। 

पिता अतुल चतुर्वेदी ने बताया कि अर्पित भारत सरकार समाज कल्याण मंत्रालय के अनुसूचित जाति आयोग में भी बतौर इंटर्न काम कर चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें