फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग में बड़ा घपला, 12 हजार से ज्यादा इन शिक्षकों दी गई नियुक्ति

Mon, 14 May 2018 09:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
शिक्षक - फोटो : demo
विज्ञापन
हाईकोर्ट के मना करने के बावजूद बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों ने गैर जनपदों के शिक्षकों को मथुरा में नियुक्ति दे दी है। इसमें सबसे अधिक नियुक्तियां पाने वाले शिक्षक झांसी से हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश सरकार द्वारा पिछले दिनों की गई 12640 शिक्षकों की नियुक्ति में एक और बड़ा घपला सामने आ रहा है। जिला स्तर पर दी गई तैनाती में ऐसे शिक्षक स्थान पा गए हैं, जिन्हें हाईकोर्ट ने रोक दिया था। 

इसमें सबसे अधिक शिक्षक झांसी के हैं, जो विभागीय अधिकारियों की साठगांठ से नियुक्ति पत्र हासिल कर गए हैं। इनके साथ संभल, मेरठ और बुलंदशहर के शिक्षक भी नियुक्ति पाने में सफल हो गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

माना जा रहा है कि इनके शैक्षिक प्रमाण पत्रों में भी घपला है। इनके प्रमाण पत्रों की जांच में स्थानीय अधिकारियों ने जानबूझकर आंखें बंद कर लीं।

गैर जिलों के शिक्षकों को तैनाती मिलने संबंधी शिकायत के बाद डायट प्राचार्य डॉ. मुकेश अग्रवाल ने सोमवार को बीएसए] ऑफिस पहुंच कर जांच पड़ताल की। 

यहां उन्होंने सात ऐसे मामले पकड़े हैं, जो नियुक्ति के हकदार फिलहाल नहीं थी। हाईकोर्ट ने इन्हें नियुक्ति पत्र जारी करने से ही रोक दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें