फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य सेतु एप- एप नहीं अपनाओगे तो आपात स्थिति में घर से बाहर नहीं जा पाओगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बार-बार अपील और जागरूकता की पहल का लोगों पर असर नहीं हो रहा है। इसी के चलते लोग आरोग्य सेतु एप अपनाने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। साढ़े सोलह लाख की आबादी में मात्र 2.1 प्रतिशत लोगों ने ही यह एप अपनाया है। अब प्रशासन ने निर्णय लिया है कि जो लोग एप नहीं अपनाएंगे उन्हें आपात स्थिति के पास भी नहीं जारी किए जाएंगी।
विज्ञापन

आरोग्य सेतु एप लांच करने का सरकार का उद्देश्य कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने एवं जागरूकता से है। यह एप लोगों को संक्रमण के खतरे और जोखिम का आकलन करने में मदद करता है। एंड्रायड और आईफोन दोनों तरह के स्मार्ट फोन में इसे डाउनलोड किया जा सकता है।
शासन प्रशासन लोगों को अधिक से अधिक जागरूक कर यह एप डाउनलोड करने की अपील कर रहा है, लेकिन जिले के लोगों में अभी जागरूकता का कमी दिखाई दे रही है। अब जिला प्रशासन ने निर्णय लिया है कि घर से बाहर जाने या जिले से बाहर जाने के लिए लॉकडाउन पास का आवेदन उन्हीं लोगों का स्वीकृत किया जाएगा जो आरोग्य सेतु एप धारक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लोग जागरूकता दिखाएं और आरोग्य सेतु एप अपनाएं। यह कोरोना संक्रमण से बचाव में काफी मददगार साबित होगा- सीपी सिंह, डीएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें