फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के जवानों ने आगरा में ट्रेनिंग लेकर की थी सर्जिकल स्ट्राइक

Sat, 29 Sep 2018 08:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
शैक्षणिक प्रशासन सम्मेलन में बोलते पूर्व मेजर जनरल भूपेश जैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक करने वाले सेना के दस्तों ने आगरा में प्रशिक्षण लिया था। इस पर आगरा के लोगों को गर्व करना चाहिए। मेजर जनरल (रिटायर्ड) भूपेश कुमार जैन ने शनिवार को श्री शांतिसागर सभागार, हरीपर्वत में ये बातें कहीं। वह शैक्षणिक प्रशासनिक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन


भूपेश कुमार जैन ने बताया कि दो दस्तों ने सर्जिकल स्ट्राइक किया था। पैरा कमांडर ने बार्डर के पार जाकर अपने टास्क को पूरा किया। पैरा ट्रूपर की ट्रेनिंग आगरा में होती है। देश का पहला पैरा ट्रेनिंग सेंटर भी आगरा में ही है। सीनियर जवानों ने यहीं प्रशिक्षण प्राप्त किया होगा। 

उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक पहले भी हुए हैं, उस पर चुप्पी रखी जाती थी। पहली बार इसे सार्वजनिक किया गया और खूब शोरशराबा मचा। उन्होंने अपनी व्यक्तिगत राय रखते हुए इसे सही कदम बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्जिकल स्ट्राइक को सार्वजनिक करना सही

भूपेश कुमार जैन ने कहा कि सेना यदि कोई साहसिक कार्य करती है तो वह सभी को पता चलना चाहिए, इससे मनोबल बढ़ता है। भारत पर कई वर्षों से हमले होते रहे हैं। यह कब तक चलेगा। हमें अपनी रक्षा करने का हक है। 

यह संदेश देना चाहिए कि बुरी आंख से देखोगे तो आंख फोड़ देंगे। देश के लोगों में विश्वास तभी आएगा, जब यह पता हो कि हमारी सरकार कोई भी निर्णय ले सकती है। भूपेश कुमार जैन सर्जिकल स्ट्राइक करने वाले दस्ते के पूर्व में सदस्य भी रह चुके हैं।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी आगरा के ही पैरा ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग ली थी। उन्होंने पैराशूट पहनकर हवाई जहाज से हजारों फुट ऊंचाई से छलांग लगाई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें