फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: छह दिन पहले छुट्टी पर आया था घर, यूं आई सैन्यकर्मी की मौत; खबर मिली तो चीख उठे घरवाले

Sun, 15 Sep 2024 03:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी में एक सान्यकर्मी छह दिन पहले छुट्टी पर घर आया था। यहां गाय को बचाने में सड़क हादसे में उसकी जान चली गई। खबर मिली तो घरवाले चीख उठे। 
विज्ञापन
हरपाल सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में सैन्य कर्मी की शनिवार रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सैन्य कर्मी की एक बेटी है। वह घर में इकलौते बेटे थे। वह छुट्टी पर घर आए हुए थे। यहां हादसे में जान चली गई।

विज्ञापन


मलपुरा थाना क्षेत्र के मनकेड़ा गांव निवासी हरपाल सिंह 26 वर्षीय सेना में उत्तराखंड में तैनात थे। उनकी शादी वर्ष 2019 में हुई थी। परिवार के लोगों ने बताया कि छह दिन पहले छुट्टी लेकर घर आए थे। जल्दी उन्हें वापस ड्यूटी पर जाना था। शनिवार शाम को काम से रोहता आए थे। 

लौटते समय बाइक के आगे गाय आने से हादसे का शिकार हो गए। घायल हरपाल को सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उनकी तीन साल की बेटी है। पिता बहादुर सिंह की पहले ही मौत हो गई थी। दो बहनें शादीशुदा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें