फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद के परिवार को नहीं मिला प्रशासन का सहयोग, पत्नी ने एक-एक पैसा जोड़कर लगवाई पति की प्रतिमा

Sat, 23 Nov 2019 12:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
किरावली में शहीद धर्मेंद्र की प्रतिमा का हुआ अनावरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद की प्रतिमा के लिए प्रशासन ने कोई पहल नहीं की। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काटकर जब शहीद की पत्नी और परिजन मायूस हुए तब शहीद की पत्नी ने खुद अपने पैसों से स्मारक और प्रतिमा बनवाने का प्रण लिया। इस प्रण को उन्होंने पूरा भी किया। गुरुवार को गांव में प्रतिमा का अनावरण हुआ।
विज्ञापन


किरावली के गांव लोहा करेरा निवासी सेना के शहीद जवान धर्मेंद्र सिंह पुत्र वदलेराम की पत्नी ममता एवं उसके भाई राजकुमार ने बताया कि तीन वर्ष शासन प्रशासन के चक्कर लगाए। शहीद के अन्तिम संस्कार के समय जनप्रतिनिधियों ने बड़े-बड़े वादे किए थे। शहीद का स्मारक व प्रतिमा लगवाई जाएगी ऐसा आश्वासन दिया था। लेकिन किसी ने कोई सुध नहीं ली।

शहीद की पत्नी ममता ने स्वयं प्रतिमा के रुपए जोड़े और अपने पैसों से प्रतिमा लगवाई। गुरुवार को पंडित हरिओम शर्मा ने विधिवत हवन पूजन कर प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान गांव में शहीद को याद किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

शहीद धर्मेंद्र की दो पुत्रियां कृष्णा (12 वर्ष) व खुशी (10 वर्ष) हैं। वीरनारी ममता देवी ने शासन-प्रशासन के रवैये से आहत होकर आगरा-जयपुर हाईवे पर किरावली के पास राना शीतगृह के पीछे शहीद की प्रतिमा स्थापना कराई।

गुरुवार को तीसरी पुण्यतिथि पर सेना के पूर्व कर्नल अपूर्व त्यागी, जिला पंचायत सदस्य चौ. यशपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी नम्रता श्रीवास्तव व वीरनारी ममता देवी द्वारा शहीद प्रतिमा का अनावरण किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें