फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सेना में नाैकरी का झांसा देकर राष्ट्रीय खिलाड़ी से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल; फाैजी गिरफ्तार

Tue, 17 Feb 2026 09:32 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सेना में नाैकरी का झांसा देकर आरोपी ने राइफल शूटिंग की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी से दुष्कर्म किया। उसके आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बना लिए। मामले में पुलिस ने आरोपी फाैजी को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राइफल शूटिंग की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी के शारीरिक शोषण और ब्लैकमेल करने के आरोप में थाना जगदीशपुरा पुलिस ने पटियाला (पंजाब) में तैनात फाैजी संदीप कुमार को गिरफ्तार किया है। वह न्यू सुरक्षा विहार, सदर का रहने वाला है। खिलाड़ी की मुलाकात फाैजी से दो साल पहले हुई थी। फाैजी ने सेना में नाैकरी का आश्वासन दिया था। भर्ती कराने के लिए देहरादून के होटल में नशीला पदार्थ मिला खाना खिलाकर बेहोश कर दुष्कर्म किया। आपत्तिजनक वीडियो ओर फोटो बनाकर ब्लैकमेल किया। विरोध पर वायरल कर बदनाम कर दिया। आरोपी को मंगलवार दोपहर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


आगरा की रहने वाली राइफल शूटिंग की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी कई जूनियर व सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुकी है। उसे कई पदक भी मिल चुके हैं। वह एनसीसी कैडेट भी थी। दो वर्ष पहले सदर क्षेत्र में एनसीसी कैंप के दौरान उनकी मुलाकात न्यू सुरक्षा विहार निवासी संदीप कुमार से हुई।

आरोपी संदीप पंजाब के पटियाला में तैनात है। उसने खिलाड़ी को भी सेना में भर्ती कराने का आश्वासन दिया। मोबाइल नंबर लेकर बातचीत करने लगा। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 30 सितंबर 2025 को संदीप ने कहा कि सेना में भर्ती निकली हैं। इसके लिए उसे उसके साथ चलना होगा। बहाने से वह उसे अपने साथ देहरादून ले गया। दोनों के रुकने के लिए एक होटल कर लिया। रात में वह खाना लेकर आया। इसे खाने के बाद उसे होश नहीं रहा। खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर लाया था। अर्ध बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

 

एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस पर आरोपी संदीप कुमार उर्फ विराज को सोमवार रात को बिचपुरी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसे मंगलवार दोपहर को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ साक्ष्य जुटाएगी। देहरादून के होटल में भी विवेचक को भेजा जाएगा। यहां से सीसीटीवी फुटेज लिए जाएंगे।

अवसाद में आ गई पीड़िता
आरोप है कि संदीप कुमार ने मोबाइल से उसकी आपत्तिजनक वीडियो और फोटो भी बना ली। जब उसे पता चला तो विरोध किया। इस पर वो इन्हें वायरल करने की धमकी देने लगा। ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण शुरु कर दिया। इससे वह अवसाद में आ गई। बाद में पता चला कि वह शादीशुदा भी है। पीड़िता ने माता-पिता को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। उन्होंने संदीप कुमार के बुलाने पर कहीं भी जाने के लिए मना कर दिया। आरोपी अलग-अलग मोबाइल नंबरों से उसे मैसेज भेजकर धमकी देने लगा।

 
विज्ञापन

करता था पीछा, देता था धमकी
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि फाैजी की हरकत से वो परेशान हो गईं। कहीं भी प्रतियोगिता में जाती थी, वो वहीं पर पहुंच जाता था। उसका पीछा करता। परिचितों को भी मैसेज, फोटो भेजने लगता था। इस कारण उसने घर से निकलना भी बंद कर दिया। खेल पर भी ध्यान नहीं दे पा रही थी। वह अब वीडियो डिलीट करने के बदले में पांच लाख रुपये की मांग कर रहा था। इससे वो परेशान थी। बदनामी की वजह से मां-पिता पुलिस के पास नहीं जाना चाहते थे। मगर उसकी हरकत बढ़ती जा रही थी। मामले में अधिकारियों से शिकायत की। इस पर थाना जगदीशपुरा में प्राथमिकी दर्ज हुई।





पहले से है शादीशुदा, एक बेटी भी है
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपी संदीप कुमार छिपता फिर रहा था। पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। बुलाने पर भी नहीं आ रहा था। वह छुटटी पर घर आया हुआ था। तभी पुलिस को सूचना मिली। इसके लिए पुलिस ने घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया गया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि वह शादीशुदा है। उसकी एक बेटी भी है। परिजन उसकी हरकतों के बारे में जानकारी से इनकार कर रहे हैं। संदीप कुमार भी कुछ नहीं बोल रहा था।

ये भी पढ़ें-UP: आगरा में रियल एस्टेट कंपनी पर आयकर की रेड, आधा दर्जन ठिकानों पर चल रही जांच; 50 करोड़ की कर चोरी की आशंका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें