फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी एक्सप्रेस में फौजी की शर्मनाक हरकत, महिला ने किया रेलमंत्री को ट्वीट, गिरफ्तार

Sat, 22 Sep 2018 08:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
हजरत निजामुद्दीन-बैंगलोर राजधानी एक्सप्रेस में नशे में धुत फौजी ने दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन से ट्रेन के चलते ही छेड़खानी शुरू कर दी। महिला के विरोध करने पर भी फौजी बदसलूकी करता रहा। महिला ने रेल मंत्री को ट्वीट कर दिया। 
विज्ञापन


रेलमंत्री ने रेलवे अधिकारियों को ट्वीट किया। इससे रेल महकमे में हड़कंप मच गया। ट्रेन के शनिवार सुबह आगरा पहुंचने पर आरोपी फौजी को गिरफ्तार कर लिया गया। महिला ने उसके विरुद्ध जीआरपी कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। 

घटना बैंगलोर राजधानी के एसी कोच में हुई। दिल्ली की रहने वाली महिला भोपाल जा रही थी। महिला ने बताया कि गाड़ी में निजामुद्दीन स्टेशन से फौजी चढ़ा, जोकि नशे में धुत था। उसने भद्दे कमेंट और छेड़खानी शुरू कर दी। महिला ने इसका विरोध किया तो वह बदसलूकी करने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी ने आरोपी फौजी को पकड़ा

जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि महिला ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को ट्वीट कर दिया। रेलमंत्री ने भी रेलवे अधिकारियों को कार्रवाई के लिए मैसेज किया। गाड़ी का अगला ठहराव आगरा कैंट स्टेशन पर ही था। शनिवार की सुबह 10.30 बजे गाड़ी के स्टेशन पर पहुंचते ही जीआरपी कैंट ने आरपीएफ के स्क्वैड के साथ मिलकर आरोपी फौजी को पकड़ लिया। 

इंस्पेक्टर जीआरपी ललित त्यागी ने बताया कि फौजी बंगलौर निवासी कात्या पांडे है। उसकी तैनाती जम्मू कश्मीर में गढ़वाल रेजीमेंट में थी, जहां से उसका ट्रांसफर अन्यत्र हो गया है। वह ट्रांसफर लीव पर जा रहा था। महिला ने फौजी के विरुद्ध धारा 354 ए के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी को रेलवे मजिस्ट्रेट के यहां पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। मुकदमा निजामुद्दीन जीआरपी को स्थानांतरित किया जा रहा है, क्योंकि घटनास्थल वहीं का है। अब निजामुद्दीन जीआरपी रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें