फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 हजार फुट से तिरंगा लेकर कूदे सेना पुलिस के जवान

Wed, 19 Oct 2016 12:00 AM IST
30 हजार फुट से तिरंगा लेकर कूदे सेना पुलिस के जवान
विज्ञापन
30 हजार फुट से तिरंगा लेकर कूदे सेना पुलिस के जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सेना पुलिस ने मंगलवार को मलपुरा स्थित ड्रोपिंग जोन में अपना 77 वां स्थापना दिवस जोश ओ खरोश के साथ मनाया। जवानों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। सबसे शानदार रहा पैराशूट पहने सेना पुलिस के जवानों का 30 हजार फुट ऊंचाई से हाथ में तिरंगा लेकर हवाई जहाज से छलांग लगाना। करतब देख लोग दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर हो गए।
विज्ञापन

सेना पुलिस के जवानों ने फ्रीफाल स्टेथिक और पैरा मोटर्स का प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्नल जोजफ भारत का और सीओ कर्नल अजय कुमार भी सेना पुलिस का झंड़ा लेकर तीस हजार फुट की ऊंचाई से पैराशूट के माध्यम से नीचे कूदे। सेना के जवानों ने नीचे बैठे मेहमानों पर आसमान से पुष्प वर्षा भी की।
सेना पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्यक्रम आम लोगों को सेना के पराक्रम से रू ब रू कराने के लिए आयोजित किए जाते हैं। पैरा मिल्ट्री जोन में हैरतअंगेज करतब देखने के लिए आस पास से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन

सूबेदार आर सी मिश्रा ने बताया कि सेना पुलिस कोर का गठन 1939 में हुआ था।  उस समय सेना मे ब्रिटिश और इंडियन अधिकारी दोनों ही हुआ करते थे। 18 अगस्त 1947 को आखिरी ब्रिटिश अफसर यहां से चले गए। इसके बाद इसका नाम बदलकर कोर ऑफ मिलिट्री पुलिस रखा गया। इसका उद्देश्य सेवा और सहायता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें