गिरोह के दो सदस्यों के तार अपराधियों के अलावा बड़े कारोबारियों से होने की बात सामने आई है। उनसे सवाल पूछे जाएंगे। यह पता किया जाएगा कि किसी ने आरोपियों से शस्त्र और कारतूस तो नहीं लिए हैं। जमीनों पर अवैध कब्जे में शामिल हुए होंगे तो भी जांच के घेरे में आएंगे।
आगरा से बाहर चले गए आरोपी
जहां एसटीएफ गिरोह के बारे में साक्ष्य संकलन कर रही है, वहीं सभी की लोकेशन आगरा से बाहर मिल रही है। सूत्रों के मुताबिक, एसटीएफ को बताया गया है कि आरोपी राजेश बघेल हरियाणा चला गया है। वहीं अन्य आरोपियों की भी लोकेशन लखनऊ और प्रयागराज तक है। एसटीएफ जल्द ही विवेचना में बयान देने के लिए आरोपियों को नोटिस देकर बुला सकती है। अगर, उनका कोई दोष नहीं है तो अपने बयान दर्ज करा सकते हैं। उन्हें पिस्टल गलत तरीके से बेची गई है तो वह इसके साक्ष्य दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें - पवन को पसंद नहीं करती थी सुनीता: पिता-पति और देवर ने पीट-पीटकर मार डाला, राजस्थान में हत्या; UP में फेंकी लाश
मोहम्मद जैद की भी पड़ताल
मोहम्मद जैद के मुख्तार अंसारी से कनेक्शन सामने आने के बाद एसटीएफ के साथ खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हैं। उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, इससे संबंधित एक दस्तावेज हाथ लगा है। इसमें क्राइम नंबर लिखा है। थाना सदर, ताजगंज और रकाबगंज से जानकारी जुटाई जा रही है। यह देखा जा रहा है कि अगर, कोई केस दर्ज हुआ तो उसमें क्या हुआ? इस बारे में पता किया जाएगा।