आपराधिक पृष्ठभूमि के रिश्तेदार
गिरोह के एक सदस्य का रिश्तेदार आपराधिक पृष्ठभूमि का है। कुख्यात ओपी-लाला गैंग का सदस्य रह चुका रिश्तेदार का नाम दो सनसनीखेज हत्याकांडों में भी आ चुका है। यही कारण है कि ज्यादातर जमीनों पर कब्जे करने वाले, शराब, जुआ, सट्टा जैसे अवैध धंधे करने वाले लोगों तक इस रिश्तेदार की सीधी पहुंच है। इसी पहुंच का फायदा इस सदस्य ने उठाया। वह अपने रिश्तेदार के माध्यम से जमीनों के विवादित मामले हाथ में लेने लगा। अधिकारियों से सेटिंग करके उन्हें निपटाने की कला में भी यह सदस्य माहिर है। इसके बाद इस सदस्य ने आगरा के कारोबारी जगत में भी अपनी पैठ बना ली। उनके विवाद भी यह सदस्य निपटाने लगा।
विवादित जमीनों के मामले सुलझाने के लिए यह सदस्य बाकायदा ठेका लेता था। दो साल पहले सिकंदरा की एक विवादित जमीन पर कब्जे के लिए बुलडोजर लेकर पहुंच गया था। मामला लखनऊ तक पहुंचा तब इस सदस्य ने अपने पैर पीछे खींचे थे।
ताजगंज में एक शानदार फ्लैट में करीब तीन साल पहले एक मॉडल की गिरकर मौत हुई थी। फ्लैट से फेंकने का आरोप लगाया गया था। केस विचाराधीन है। इस फ्लैट में अवैध काम होते थे। यह फ्लैट भी इसी सदस्य का था, जिस पर पुलिस ने सील लगाई थी, लेकिन सदस्य ने अपनी पहुंच के चलते सील खुलवा ली थी।
ये भी पढ़ें-
34 साल बाद 35 को सजा: गांव ऊदर थोक में पसरा सन्नाटा, दोषियों के परिजन बोले- हाईकोर्ट में करेंगे अपील