फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में बेखौफ बदमाश: सराफ से मारपीट कर ढाई लाख के जेवरात-नकदी लूटी, हथियारबंद लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 03 Aug 2021 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

सराफ घर लौट रहा था जिस समय ये वारदात हुई। सूचना पर पहुंची रिफाइनरी और एसओजी की टीम ने जानकारी जुटाकर बदमाशों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में रिफाइनरी के गांव धाना तेजा के पास हथियारबंद बदमाशों ने सराफ से सवा लाख रुपये की नकदी और करीब एक लाख रुपये के जेवरात लूट लिए। सराफ घर लौट रहा था जिस समय ये वारदात हुई। सूचना पर पहुंची रिफाइनरी और एसओजी की टीम ने जानकारी जुटाकर बदमाशों की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बताया गया है कि नरसीपुरम निवासी भरत लाल वर्मा सराफ हैं। फरह के कसबा ओल में सराफ की दुकान है। सोमवार को बाइक से घर के लिए निकले थे। थाना रिफाइनरी के गांव धाना तेजा के पास पहुंचे थे इसी दौरान हथियारबंद लुटेरों ने सराफ को रोककर मारपीट शुरू कर दी। सराफ से सवा लाख रुपये की नकदी, करीब एक लाख रुपये के जेवरात लूटकर भाग गए। सराफ की सूचना पर पहुंची रिफाइनरी पुलिस और एसओजी की टीम पहुंची। सराफ से जानकारी जुटाकर पुलिस ने लुटेरों की तलाश की, पर नाकामी हाथ लगी। एसपी सिटी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि सराफ से हुई लूट के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही लूट का खुलासा किया जाएगा। 

लूट की वारदातों को रोकने में पुलिस फेल
लगातार मथुरा में बढ़ रही वारदातों से व्यापारियों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। हर कोई सहमा सहमा नजर आ रहा है। अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे लोग काफी डरे हैं।
विज्ञापन


ओल पहुंची पुलिस ने जुटाई जानकारी
रिफाइनरी प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी और एसओजी प्रभारी धीरज गौतम लूट की वारदात के बाद ओल पहुंचे। यहां पर पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। सूत्रों की मानें तो करीब पांच संदिग्ध पुलिस ने उठाए हैं। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

मथुरा में यमुना का रौद्र रूप: खादर की कॉलोनियों में भरा बाढ़ का पानी, वृंदावन में कुंभ मेला क्षेत्र डूबा
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें