फिल्म अभिनेत्री और सांसद कंगना रणौत के खिलाफ राष्ट्रद्रोह के मामले में आगरा की कोर्ट में बृहस्पतिवार को बहस नहीं हो सकी। अब केस में अगली सुनवाई 31 अक्तूबर को होगी।
हिमाचल प्रदेश की मंडी क्षेत्र से भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ दायर वाद के रिवीजन में बृहस्पतिवार को विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट में बहस होनी थी। विपक्षी की अधिवक्ता ने प्रार्थनापत्र देकर समय की मांग की। अब अगली सुनवाई 31 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने 11 सितंबर 2024 को कंगना रणौत के खिलाफ अदालत में राष्ट्रद्रोह का आरोप लगाकर वाद दायर किया था। आरोप लगाया था कि सांसद कंगना रणौत ने 26 अगस्त 2024 को दिए बयान में किसानों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी। अधीनस्थ न्यायालय ने इसे खारिज कर दिया था। वादी ने आदेश के खिलाफ सत्र न्यायालय में रिवीजन प्रस्तुत किया है।