फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दबंगों ने दुकान में की तोड़फोड़...महिला और किशोरियों को पीटा, एक घंटे चलता रहा तांडव; तमाशबीन बने रहे लोग

Thu, 16 Oct 2025 10:03 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

दबंग एक घंटे तक सड़क पर तांडव मचाते रहे। इस दाैरान लोगों की भीड़ तमाशबीन बनी रही। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के गांव उस्मानपुर में बुधवार देर शाम दबंगों ने महिला और किशोरियों पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। आरोपियों ने न सिर्फ दुकान में तोड़फोड़ की, बल्कि बीच सड़क पर महिलाओं और किशोरियों को खींच-खींचकर पीटा। करीब एक घंटे तक गांव में तांडव मचा रहा, आसपास के लोग तमाशबीन बने रहे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आया।
विज्ञापन


उस्मानपुर निवासी अंजना ने बताया कि पिता की मौत के बाद वह अपनी मां, बहन और छोटे भाइयों के साथ घर के बाहर परचून की दुकान चलाती है। बुधवार रात गांव का ही करूआ दुकान पर गुटखा लेने आया। मना करने पर उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। 

जब अंजना की मां ने विरोध किया तो आरोपी ने अपने परिवार के लोगों को बुला लिया। इसके बाद आरोपी पक्ष ने दुकान में तोड़फोड़ कर दी और महिला व किशोरियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान नंदनी, नरेंद्र, भोला समेत 4 लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़िता अंजना की तहरीर पर करूआ और उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें