फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: कहासुनी पर निकला तमंचा...फायरिंग कर भागे आरोपी, पुलिस ने दोनों को दबोचा

Thu, 11 Dec 2025 09:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद  दोनों को जेल भेजा गया है। 
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के रुनकता में मामूली कहासुनी के दौरान फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


घटना सोमवार देर रात करीब दस बजे थाना सिकंदरा क्षेत्र के रुनकता की है। कस्बा निवासी आशिक अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी इकरार से उसका वाद विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर इकरार ने अपने साथी मुकीम को बुला लिया। आरोप है कि मौके पर पहुंचते ही लूसी ने तमंचा निकालकर फायर कर दिया। 

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए, जिसके बाद दोनों आरोपी तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित आशिक की तहरीर पर सिकंदरा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। मंगलवार शाम दोनों आरोपियों को तमंचा सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें