फिरोजाबाद के डीडीओ एवं उपायुक्त एनआरएलएम महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बाजार में चिप्सोना आलू काफी महंगा होने के कारण स्वयं सहायता समूहों की कंपनी बनाकर स्थापित की आर्कचिप्स फैक्टरी बंद है। आलू की फसल आने के साथ ही चिप्सोना आलू की खरीददारी करके इस फैक्टरी को संचालित किया जाएगा।
शिकोहाबाद के दिखतौली में लाखों की लागत से स्थापित की गई आर्क चिप्स फैक्टरी पिछले पांच माह से बंद है। फैक्टरी बंद होने के कारण एफटीओ से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की सात सौ से अधिक महिलाएं बेरोजगार है। क्योंकि फैक्टरी का संचालन हो तो फिर उनकी आय में बढ़ोत्तरी हो। जिम्मेदार अधिकारी आलू सस्ता होने पर चालू करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जोड़कर बनाई गई सुहागनगरी महिला प्रेरणा कृषक उत्पादक कंपनी के आर्क चिप्स प्लांट की स्थापना तत्कालीन सीडीओ चर्चित गौड़,उपायुक्त एनआरएलएम राजेश कुमार कुरील के द्वारा की गई थी। जयपुर एवं इंदौर से मशीनों को मंगाया गया था। इस कंपनी से छह सौ से अधिक महिलाओं को जोड़ा गया था। इस कंपनी द्वारा आर्क ब्रांड के नाम से चिप्स का उत्पादन करके उसकी बिक्री करना शुरू किया था। फैक्टरी में चार क्विंटल आलू प्रतिदिन खपना था। आलू का चिप्स तैयार होने के साथ उसको सरकारी मीटिंगों के साथ आगरा मंडल स्तरीय बैठकों में प्रयोग किया जाना अनिवार्य कर दिया था। लेकिन जुलाई माह में ही यह फैक्टरी बंद हो गई। क्योंकि चिप्स बनाने के लिए फैक्टरी को पर्याप्त मात्रा में आलू नहीं मिल सका।
बता दें कि फैक्टरी का बिजली कनेक्शन भी कटवा दिया। पांच माह बीतने के बाद अभी तक फैक्टरी चालू नहीं हो सकी। फैक्टरी बंद होने के कारण इससे जुड़ी करीब छह सौ से अधिक महिलाएं अभी बेरोजगार हैं। फिलहाल फैक्टरी से जुडे जिम्मेदार लोग चिप्सोना आलू की कीमत अधिक होने के कारण फैक्टरी का संचालन बंद होने की बात कही जा रही है। जबकि बाजार में नया आलू आ गया है। लेकिन फैक्टरी चालू नहीं हो सकी।
विज्ञापन
फिरोजाबाद के डीडीओ एवं उपायुक्त एनआरएलएम महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बाजार में चिप्सोना आलू काफी महंगा होने के कारण स्वयं सहायता समूहों की कंपनी बनाकर स्थापित की आर्कचिप्स फैक्टरी बंद है। आलू की फसल आने के साथ ही चिप्सोना आलू की खरीददारी करके इस फैक्टरी को संचालित किया जाएगा। इस बार पहले से आलू की खरीददारी की जाएगी। ताकि अनवरत फैक्टरी का संचालन हो सके।