मिला ये जवाब
कालीबाड़ी निवासी डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य ने एएसआई के आगरा सर्किल स्थित अधीक्षण पुरातत्वविद कार्यालय से आगरा किले के निर्माण, इतिहास और पृथ्वीराज चौहान से संबंध को लेकर आरटीआई में 27 मई 2023 को जानकारी मांगी थी। एएसआई के सूचना अधिकारी महेश चंद मीणा ने आरटीआई में मांगी गई सूचनाओं का लिखित जवाब देते हुए कहा कि इस संबंध में कोई जानकारी आगरा सर्किल कार्यालय में उपलब्ध नहीं है। इस तरह की जानकारी के लिए समसामयिक साहित्य पढ़ा जा सकता है। आरटीआई आवेदक ने अपीलीय अधिकारी डॉ. राजकुमार पटेल अधीक्षण पुरातत्वविद कार्यालय में सूचना के लिए अपील दर्ज कराई है।
ये भी पढ़ें -
बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश: ऐसे हाल में मिलीं 10 बाइकें, पहचान करना भी मुश्किल; छह आरोपी गिरफ्तार
किले में रहे थे चार मुगल बादशाह