फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP में तीन बच्चों की मौत: पोखर में डूब रहे भाई को बचाने के प्रयास में दो भाइयों की गई जान, गम में डूबा गांव

Thu, 01 Jun 2023 08:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

पोखर में गिरे छोटे भाई को बचाने के लिए साथ खेल रहे दो और भाइयों ने छलांग लगा दी। उसके तो बचा नहीं पाए, लेकिन खुद भी डूब गए। तीनों सगे भाई थी। एक साथ तीनों भाइयों की मौत से गांव में कोहराम मचा हुआ है। 
 
विज्ञापन
तीन बच्चों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले की गोवर्धन तहसील क्षेत्र के गांव मगोर्रा में बृहस्पतिवार सुबह करीब 11.30 बजे पोखर में गिरने से तीन सगे भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों बच्चों को निकालकर स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शवों को जिला अस्पताल लाया गया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिए। देर शाम गमगीन माहौल में बच्चों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन

भंडारे की दावत खाने गए थे तीनों 

मगोर्रा निवासी सुंदर सिंह के पुत्र सोनू (10), मोनू (8) व पंकज (6) गांव में ही लगे भंडारे में दावत खाने गए थे। भोजन करने के बाद तीनों पास ही स्थित बरगद के पेड़ के नीचे खेलने लगे। पास में ही पोखर है, जिसके जीर्णोद्धार का काम चल रहा है। बताया जा रहा है कि बरगद की शाखाओं को पकड़कर झूलने के दौरान पंकज की चप्पल पैर से निकलकर पोखर में जा गिरी। वह चप्पल निकालने पोखर के किनारे पर पहुंचा, लेकिन उसका पैर फिसल गया और पानी में जा गिरा। यह देख मोनू और पंकज बड़े भाई को बचाने के लिए पोखर में उतर गए। 

ये भी पढ़ें -  बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश: ऐसे हाल में मिलीं 10 बाइकें, पहचान करना भी मुश्किल; छह आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

 

कीचड़ में फंसे तीनों 

पोखर में कीचड़ होने से तीनों अंदर ही फंस गए और बाहर नहीं निकल सके। आसपास के लोगों को पता चलते ही दौड़कर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित करने के साथ भी बचाव कार्य में जुट गए। कुछ ही देर में पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों बच्चों को निकालकर केएम हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।


ये भी पढ़ें -   'दीवान जी फंसे': हसीन लड़की का वीडियो कॉल देख पुलिस कर्मी भूल गया खुद की मर्यादा; हकीकत सामने आई तो छूट पसीने

 
विज्ञापन



एक ही स्कूल में पढ़ते तीनों भाई

पैर फिसलने से हुई तीनों भाई मगोर्रा के प्राथमिक विद्यालय में एक साथ पढ़ाई करते थे। अमृत महोत्सव के तहत पोखर का जीर्णोद्धार करने का कार्य पिछले दिनों से चल रहा था, लेकिन कुछ दिनों पूर्व से कार्य बंद था। ग्रामीण हादसे का कारण काम बंद होना मान रहे हैं। स्कूल के प्रधानाध्यापक हेमेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों भाई पढ़ाई में बहुत अच्छे थे और एक दूसरे के साथ हंसमुख व्यवहार करते थे।


ये भी पढ़ें -   'पत्नी को बेहद प्यार करता हूं, लेकिन उसने...': वो भी मेरी मौत की जिम्मेदार; सुसाइड नोट लिख पति ने दी जान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें