दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एपीआरओ डॉ. संजीव चौहान ने व्हाट्सएप पर आई आरटीओ चालान वाली एपीके फाइल खोल दी, जिसके बाद उनका मोबाइल हैक हो गया। हैकर्स ने उनके व्हाट्सएप नंबर से दूसरे ग्रुपों में भी वही फाइल भेजना शुरू कर दिया, लेकिन समय रहते फोन रीसेट करने से आर्थिक नुकसान नहीं हुआ।
साइबर अपराधियों ने दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एपीआरओ का मोबाइल फोन हैक कर लिया। हालांकि समय रहते उन्होंने अपना फोन रीसेट कर दिया और किसी भी घटना से बच गए। डाॅ. संजीव चौहान डीवीवीएनएल के एपीआरओ हैं।
विज्ञापन
विभाग का सोशल मीडिया वही संभालते हैं। संजीव ने बताया कि वह मंगलवार को काम में व्यस्त थे। इसी दौरान उनके व्हाट्सएप पर किसी अनजान नंबर से आरटीओ चालान लिखी हुई एपीके फाइल आई। जल्दबाजी में उन्होंने लिंक पर क्लिक कर दिया।
इसके बाद उनके व्हाट्सएप नंबर से अन्य ग्रुपों पर वही एपीके फाइल जाने लगी। लोगों ने उन्होंने फोन कर सूचना दी तो मामले की जानकारी हुई। संजीव ने बताया कि कोई आर्थिक नुुकसान नहीं हुआ है।