अपराजिता अभियान के तहत शुक्रवार को भोगांव के प्रेमप्रयाग महाविद्यालय में पुलिस की पाठशाला का आयोजन हुआ। क्षेत्राधिकारी प्रयांग जैन ने शिक्षक की तरह छात्राओं को महिला हेल्पलाइन और उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला में क्षेत्राधिकारी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस का दात्यिव प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा करना है। अगर किसी की कोई परेशान है तो उसे पुलिस से साझा करें।
निश्चित ही पुलिसकर्मी समय से आपको मदद मुहैया कराएंगे। कहा कि पुलिस फोर्स में शामिल प्रत्येक व्यक्ति आपके बीच का ही है। इसलिए पुलिस से झिझक कैसी। उन्होंने कहा कि परेशानी में छात्राएं डायल 100 और महिला हेल्पलाइन 1090 की मदद से पुलिस सहायता तत्काल प्राप्त कर सकती हैं।
विज्ञापन
अपराजिता अभियान के तहत पुलिस की पाठशाला में छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
इससे पूर्व कॉलेज के प्रबंधक मृदुल यादव ने मुख्यअतिथि क्षेत्राधिकारी का स्वागत किया। इस अवसर पर प्राचार्य रमेशचंद्र शर्मा, उप प्राचार्य राजेंद्र सिंह ने भी छात्राओं को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान आनंद सिंह, जमुना प्रसाद, सुरेश सिंह, अशोक सिंह, मोहित, सरफराज अहमद, दिलशाद, प्रदीप कुमार आदि का सहयोग रहा।
ये दिए टिप्स
-छात्राओं को अगर कोई राह चलते परेशान करे तो 1090 या 100 पर कॉल करें। पुलिस मदद करेगी, साथ ही पहचान गोपनीय रखी
जाएगी।
-छात्राएं किसी भी बात को छिपाएं नहीं, घर में माता-पिता व अन्य परिजनों से परेशानी को साझा करें, जिससे उसका समाधान किया जा
सके।
-छात्राएं कानूनी अधिकारों की जानकारी रखें, क्यों कि जागरूकता जीवन में अहम होती है।
-छात्राएं अपने फोन में हेल्पलाइन नंबरों के साथ ही पुलिस अफसरों और थाने का नंबर रखें, जिससे जरूरत पडने पर पुलिस की मदद ली
जा सके।