चप्पलों से मनचले की पिटाई करतीं युवतियां
- फोटो : वीडियो से ली गई तस्वीर
कस्बा अलीगंज मेँ शुक्रवार को स्कूली छात्राओं पर एक युवक फब्तियां कस रहा था। छात्राओं ने पहले अनदेखा किया लेकिन, युवक के हौसले बुलंद हो गए। इसके बाद छात्राओं ने चप्पलों से मनचले की पिटाई शुरू कर दी।
छात्राओं द्वारा युवक की पिटाई करते देख मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। उन्होंने युवक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। इसका वीडियो राहगीर ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
बताया गया है कि छेड़छाड़ करने वाले ने अपना नाम आरोपी चांद मियां बताया है। वह अलीगंज में अपने बहनोई रिजवान पुत्र रहमान निवासी मो. मेवाती अलीगंज ने रहकर सैलून की दुकान पर काम करता है। ये घटना पूरे कस्बा में दिन भर चर्चा का विषय बनी रही।