फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाश्ते में इन चीजों को खाना पसंद करते हैं तो हो जाएं सावधान

Mon, 14 May 2018 09:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
गंदगी में बनाए जा रहे थे टोस्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अगर आप नाश्ते में टोस्ट, ब्रेड, पाव या केक खाना पसंद करते हैं तो सावधान हो जाएं। हो सकता है इन खाद्य पदार्थों को बनाते समय तय मानकों को पूरा न किया गया हो। 
विज्ञापन

  
आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) के छापे में बेकरी में गंदगी मिली। गंदगी में ब्रेड, टोस्ट, पाव, केक समेत अन्य खाद्य सामग्री बनाई जा रही थी। 

बेकरी में एक्सपायर्ड रंग भी मिले, जिनको मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है। एफएसडीए टीम ने बेकरी मालिक को नोटिस देकर जांच के लिए नमूने लिए हैं।
विज्ञापन

एफएसडीए टीम ने लिए सैंपल - फोटो : अमर उजाला
एफएसडीए की टीम ने संदीप वाधवानी पुत्र कन्हैया लाल वाधवानी की नूरी गेट स्थित कन्हैया बेकरी पर छापा मारा। कच्चा माल ढका हुआ नहीं था, इस पर मक्खियां भिनभिना रहीं थी। कोनों में कचरा जमा हुआ था। 

बेकरी में रंगों की बोतल भी मिली, जांचने पर ये एक्सपायर्ड पाई गई। टीम ने इन्हें मौके पर ही नष्ट करा दिया। यहां से बटर स्क्रॉच क्रश, केक, जैली, कस्टर्ड पाउडर के नमूने लिए। 

दूसरी टीम ने कमला नगर स्थित किंग्स बेकरी में छापा मारा। बेकरी मालिक को साफ-सफाई के निर्देश दिए। यहां से टीम ने चॉकलेट केक और सादा केक के नमूने भरे। 

जिला अभिहित अधिकारी डॉ. श्वेता सैनी ने बताया कि कन्हैया बेकरी में एक्सपायर्ड रंग मिले, जिनको नष्ट कराया गया। गंदगी में खाद्य सामग्री बन रही थी। नोटिस दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें