फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार के तहत 25 से करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत तीसरे चरण के आवेदन की तिथि घोषित कर दी गई है। बीएसए ने जिले में आवेदन के लिए 25 जून से 15 जुलाई का समय निर्धारित किया है। ऑनलाइन आवेदन के बाद छात्र-छात्राओं को विद्यालय का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन

बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि अलाभित एवं दुर्बल वर्ग के बच्चों का कक्षा एक और पूर्व प्राथमिक कक्षा में प्रवेश होना है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन का कार्य पूर्व में दो चरणों में हो चुका है। तीसरे चरण में 25 जून से 15 जुलाई तक आवेदन ऑनलाइन किया जाएगा। पात्र अभिभावक निर्धारित तिथि में अपने पाल्यों का आवेदन करना सुनिश्चित करें। ऑनलाइन लॉटरी सिस्टम से पात्र छात्र-छात्राओं को विद्यालयों का आवंटन किया जाएगा।
24 जून तक होगा स्कूलों का सत्यापन
बीएसए ने बताया कि जिन विद्यालयों ने आरटीई पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराया है वे 24 जून तक हर हाल में पंजीकरण करा लें। जिससे कि संबंधित विद्यालयों का सत्यापन कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें