पटियाली(कासगंज) । दरियावगंज क्षेत्र के एक गांव में छह साल की मासूम से एक किशोर ने दुष्कर्म किया। हालांकि खबर लिखे जाने तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
छह वर्षीय बालिका को गांव का ही 12 वर्षीय बालक बहला फुसला कर गांव में ही एक खेत पर ले गया और दुष्कर्म किया। बालिका ने अपनी मदद के लिए चीख पुकार मचाई, लेकिन कोई भी उसकी मदद के लिए नहीं पहुंच सका। बालिका बदहवास हालत में अपने घर पहुंची। उसने मामले की जानकारी परिजनों को दी।
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जब ग्रामीणों को इस बात की जानकारी हुई तो वे भी मौके पर एकत्रित हो गए। दरियावगंज चौकी प्रभारी नरेश सिंह ने बताया कि अभी पुलिस को परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर पुलिस बालिका का चिकित्सीय परीक्षण कराने के साथ ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।