फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को दिया सुरक्षा का मंत्र

Fri, 29 Nov 2019 12:45 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला में छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी के बरनाहल कस्बा स्थित सागर पब्लिक इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत पुलिस की पाठशाला का आयोजन हुआ। एसआई केके लोधी ने छात्राओं को कानून और पुलिस से जुड़ी जानकारी दीं। उन्होंने कहा कि पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए है, कोई परेशानी हो तो पुलिस से साझा करें। पुलिस आपकी मदद करेगी।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि पुलिस फोर्स में शामिल प्रत्येक व्यक्ति आपके बीच का ही है। इसलिए पुलिस से झिझक कैसी। उन्होंने कहा कि परेशानी में छात्राएं डायल 112 और महिला हेल्पलाइन 1090 की मदद से पुलिस सहायता प्राप्त कर सकती हैं। यदि कोई व्यक्ति छात्राओं को परेशान करता है तो वे इस 1090 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। 

उनका नाम और पता गुप्त रखा जाएगा। इस नंबर पर की गई शिकायत की काउंसलिंग कराई जाएगी। यदि इसके बाद भी संबंधित व्यक्ति नहीं मानता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। महिला आरक्षी सुमन के अलावा विद्यालय के प्रबंधक रघुराज सिंह, रजनीश गुप्ता, अवधेश कुमार, गिरिराज सिंह, गुंजन यादव आदि ने छात्राओं को उनके अधिकारों और कानून के बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन

 
छात्रा जुबैदा ने कहा कि आज के समय में इस तरह के कार्यक्रमों की जरूरत है। ऐसे कार्यक्रम छात्राओं को जागरूक करने का काम करते हैं। भक्ति ने कहा कि डायल 112 और महिला हेल्पलाइन 1090 की आज बेहतर तरीके से जानकारी मिली है। यह जानकारी हर लड़की के लिए जरूरी है। पूजा ने कहा कि महिला हेल्पलाइन नंबर हमारी सुरक्षा के लिए सार्थक साबित हो रहा है। छात्राओं का जीवन सुखमय हो रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें