फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिताः मुड़िया मेला को प्लास्टिक मुक्त रखने का संकल्प, छात्राओं ने चलाया अभियान

Wed, 10 Jul 2019 12:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
परिक्रमा मार्ग में अभियान चलाकर मुड़िया पूर्णिमा मेला में प्लास्टिक मुक्ति का संकल्प दिलाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंगलवार को अमर उजाला अपराजिता के तहत श्रीजी गोवर्धन महाराज की डीएलएड की छात्राओं ने परिक्रमा मार्ग में अभियान चलाकर मुड़िया पूर्णिमा मेला में प्लास्टिक मुक्ति का संकल्प दिलाया। 
विज्ञापन


अभियान की शुरूआत बरसाना रोड सरस्वती तिराहा से प्राचार्या पवन शर्मा ने की। इसके बाद छात्राएं परिक्रमा मार्ग नगर पंचायत तिराहा, हाथी दरवाजा पर दुकानदार व लोगों को पॉलिथीन के हानिकारक दुष्परिणाम बताकर कपड़े के बैग वितरित किए।

इस अवसर पर अंकिता शुक्ला ने बताया कि मुड़िया मेला को पॉलिथीन मुक्त रखने के लिए व्यापारियों का सहयोग जरूरी है। परिक्रमा में भंडारे व प्याऊ संचालक भी इसका उपयोग न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहक को पॉलिथीन में सामान न मिलने पर इसका प्रयोग बंद हो जाएगा इससे पूर्व विद्यार्थियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण को शुद्ध रखने का संकल्प लिया।

धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक बबलू शर्मा ने किया। इस अवसर पर अर्चना निगम, सोनल बंसल, प्रीति शर्मा, सुजाता कुमारी, पिंकी भारद्वाज, पायल उपाध्याय, रंजना, नीलम सैनी, हिमांशी शर्मा, ललिता कौशिक, पार्वती आदि थे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें