फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स: नियमित करो योग, हमेशा रहो निरोग

Fri, 21 Jun 2019 06:08 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
योगासन करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विश्व योग दिवस पर एटा के शहीद पार्क में शुक्रवार को अमर उजाला के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत गो माता स्नेह सेवा समिति द्वारा महिलाओं के लिए योग शिविर आयोजित किया गया। इसमें 80 महिलाओं ने भाग लिया। 
विज्ञापन


योग शिविर में योग शिक्षक यशवीर सिंह ने महिलाओं को योग के विभिन्न आसनों के बारे में बताया। योगाभ्यास की शुरुआत सूर्य नमस्कार के साथ की गई। इसके बाद एक-एक कर योग के सभी आसनों और प्राणायाम के बारे में बताया गया। 

शिविर में मौजूद महिलाओं ने योगाभ्यास के बाद महिला सशक्तीकरण पर चर्चा करते हुए कहा कि महिलाओं को अपने हक के लिए आगे आना चाहिए।  महिलाओं ने कहा कि अमर उजाला का अपराजिता अभियान महिला सशक्तीकरण में अहम भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीलिमा ने कहा कि अपराजिता मुहिम महिलाओं, बेटियों को जागरूक करने में सहायक सिद्ध हो रही है। इसके तहत होने वाले कार्यक्रम जानकारी परक होते हैं। आशू वार्ष्णेय ने कहा कि योग एक चमत्कारी शक्ति है। इससे कई रोगों का नाश होता है। प्रतिदिन योग कर हम खुद को स्वस्थ्य रख सकते हैं। 

रामारसिया ने कहा कि जबसे योगाभ्यास शुरू किया है तबसे बीमारियों, जोड़ों के दर्द आदि में बहुत आराम है। वहीं प्रिया पांडेय ने कहा कि स्कूल में अपराजिता मुहिम के तहत आयोजित हुए कार्यक्रमों से 1090, यूपी 100 आदि कई ऐसे नंबर की जानकारी मिली, जिनसे हम सहायता ले सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें