फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता: स्कूल में मनाया दीपोत्सव, छात्राओं ने रंगोली सजाकर दिया एकता का संदेश

Fri, 25 Oct 2019 12:37 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
छात्राओं ने सजाई रंगोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के गोवर्धन में गोवर्धन विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरुवार को अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान की ओर से दीपोत्सव पर थाली सज्जा, रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में एक ओर शिक्षिकाओं ने जलते दीपों के बीच थाली सजाई, तो दूसरी ओर छात्राओं ने रंगोली बनाकर एकता का संदेश दिया।  
विज्ञापन


थाली सजाओ प्रतियोगिता में मोहिनी प्रथम, रेखा द्वितीय व कुसुम तृतीय रही। निर्णायक प्रधानाचार्य राधिका शर्मा, संध्या राजपूत, दीक्षा रहीं। प्रबंधक संभव गौतम ने कहा कि अमर उजाला अपराजिता के तहत दिवाली प्रतियोगिता हुई है। 

प्रतियोगिता में दीप जलाकर प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने का संदेश दिया गया है। छात्राओं ने रंगोली में आपसी एकता, रंग-बिरंगी दिवाली, वातावरण, लक्ष्मी-गणेश आदि को प्रदर्शित किया। प्रतियोगिता में विसाखा, प्रिया, एकता, सुनीता, अंशिका, श्रेया, मीरा, सोनू, सीमा, रीमा, हेमा, कविता, गोस्वामी, संध्या, भगवान देवी, सुमन, नीतू, रीना, नर्मदा, रेखा, दिव्या आदि हिस्सा लिया।   
विज्ञापन
विज्ञापन

राम-सीता की झांकी में प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने का दिया संदेश  

गोवर्धन विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बालिकाओं ने राम-सीता, लक्ष्मण, हनुमान की झांकी में दीप जलाकर प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने का संदेश दिया। दिव्यांशी, चंचल शर्मा, दिव्या, खुशबू, लक्ष्मी, नंदनी, पूजा, प्रीति, प्रियांशी कौशिक, राधिक, रेनू, तनु, प्रिया, नेहा, ललिता, मोनिका आदि ने प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें