फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा कैंट-जम्मू तवी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, इन रेलवे स्टेशनों पर होगा स्टापेज

Fri, 25 Oct 2019 12:36 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन
रेलवे ने आगरा कैंट-जम्मू तवी के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन बरास्ता मथुरा जंक्शन, दिल्ली सफदरजंग, अंबाला और लुधियाना स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। ट्रेन संख्या 04193 आगरा छावनी-जम्मूतवी साप्ताहिक एक्सप्रेस 8 नवंबर से 13 दिसंबर के बीच प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। आगरा कैंट से यह ट्रेन सुबह 10:40 बजे चलेगी व देर रात 1:25 बजे जम्मू तवी पहुंचेगी। 
विज्ञापन


वापसी में यह ट्रेन संख्या 04194 जम्मूतवी-आगरा छावनी साप्ताहिक एक्सप्रेस 9 नवंबर से 14 दिसंबर के बीच प्रत्येक शनिवार को जम्मूतवी से सुबह 5:30 बजे चलेगी व रात 9 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। इस ट्रेन में एक वातानुकूलित 2 टीयर, पांच एसी 3 टीयर, आठ शयनयान श्रेणी, छह सामान्य श्रेणी और दो दिव्यांग अनुकूल सह पार्र्सल कोच होंगे।
विज्ञापन

बांद्रा-गाजीपुर स्पेशल ट्रेन 30 अक्तूबर से 

ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने के साथ ही रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन और अतिरिक्त कोच बढ़ाए हैं। आगरा फोर्ट-अजमेर एक्सप्रेस में एक सामान्य चेयरकार कोच 25 से 31 अक्तूबर तक के लिए बढ़ाया गया है। छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस में दो स्लीपर कोच बढ़ाए गए हैं। इस ट्रेन का ठहराव मथुरा में है। 

दूसरी ओर, बांद्रा टर्मिनस-गाजीपुर सिटी सुविधा विशेष एक्सप्रेस गाजीपुर से 30 अक्तूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी, जोकि आगरा कैंट पर सुबह 8.25 बजे पहुंचेगी। इसी तरह चार नवंबर से प्रत्येक सोमवार को बांद्रा से चलने वाली ट्रेन शाम को 7.5 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें