अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटरा पठानान की छात्राओं ने आत्म रक्षा के गुर सिखे। आत्म रक्षा के गुर सिख कर छात्राएं स्वयं को सहज महसूस करने लगी।
लेबर कालोनी स्थित रामलीला मैदान में आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शिक्षिका कल्पना राजौरिया के निर्देशन में किया गया। कराटे एसोसिएशन ऑफ फिरोजाबाद के सचिव आशीष गौतम ने छात्राओं को प्रशिक्षित किया।
छात्राओं को बताया कि जब कोई पीछे से हमला करे तो किस प्रकार से स्वयं का बचाव करते हुए हमलावर को घायल करना है। उन्होंने कहा कि पैन, बालों में लगाने वाली क्लिप आदि से भी अपनी आत्म रक्षा की जा सकती है।